
रात के अंधेरे में श्मशान से अस्थियां चुरा रहा था सोने का कारोबारी, जानिए फिर क्या हुआ
मध्य प्रदेश के सतना जिले के अंतर्गत आने वाले चित्रकूट में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रात के अंधेरे में श्मशान घाट से पिता - पुत्र अस्थियां चोरी करते पकड़ाए हैं। फिलहाल, मृतक के परिजन ने दोनों अस्थी चोरों को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अजीब सी बात तो ये है कि, दोनों पिता - पुत्र सोने - चांदी का व्यवसायी हैं, लेकिन बीती रात ये दोनों मरने वाले युवक की चिता के पास बैठकर तंत्र साधना कर रहे थे। यही नहीं, इसके बाद ये दोनों अस्थियां चुराकर मौके से जा रहे थे। इसी दौरान मृतक के घर वालों ने उन्हें दबोच लिया।
मामला चित्रकूट से लगे यूपी के चित्रकूट सीमा पर स्थित मंदाकिनी नदी तट पर बने बूढ़े हनुमान मंदिर के नीचे श्मशान घाट का है। यहीं तंत्र क्रिया के लिए अस्थियां चोरी करने पहुंचे चुन्नीलाल केशरवानी और उसका बेटे सौरभ को मृतक के घर वालों ने अस्थियां चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रहने वाले पं. विजय पाण्डेय का हालही में निधन हो गया था। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार किया था। मृतक के छोटे भाई विनोद पांडे का कहना है कि, दोनों पिता पुत्र रात के समय अस्थियां चोरी कर रहे थे। पकड़े जाने पर आरोपी चुन्नीलाल ने तुरंत ही चुराई हुई अस्थियां मंदाकिनी नदी में बहा दीं।
परिजन ने तांत्रिक आरोपियों का तांत्रिक क्रिया करते हुए वीडियो भी बनाया
मृतक के भाई विनोद पांडे का कहना है कि, दोनों पिता - पुत्र को चिता के पास बैठकर तांत्रिक क्रिया कलाप करते हुए वीडियो भी बनाया है। घटनास्थल से ही पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पिता चित्रकूट रामघाट स्थित रत्नावली मार्ग में सोने चांदी का व्यवसाय करते हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिजन का ये भी आरोप है कि, दोनों पिता - पुत्र अस्थियों के व्यवसाय करने के साथ साथ कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है, जिसकी वजह से पहले भी कई बार ये दोनों पुलिस के चंगुल में फंस चुके हैं। हर बार धन बल के दम पर कानूनी पकड़ से बच निकलते हैं। मृतक के परिजन की ओर से दोनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
03 Jun 2023 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
